नवजात की हत्या के आरोप में 2 महिला चिकित्सक गिरफ्तार
इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी के अनुसार सात महीने की गर्भवती किशोरी के साथ हुई इस अमानवीय घटना के बाद दोनों चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि सीतामई अस्पताल एक स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रमोदिनी परांजपे द्वारा चलाया जा रहा है।
मामले की छानबीन कर रहे पुलिए अधिकारी आई.एस.पाटिल ने इस घटना के बारे में बताया कि यह घटना 29 नवंबर को उस समय हुई जब पीड़ित 15 वर्षीय गर्भवती किशोरी को अस्पताल में इलाज के लिए मुंबई से 100 किलोमीटर दूर रायगढ जिले में सीतामई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस अधिकारी पाटिल ने आईएएनएस को बताया, " एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. उषा बरभावकर की सहायता से प्रमोदिनी परांजपे ने किशोरी को बच्चे को जन्म देने के लिए बाध्य किया।"
पाटिल ने बताया कि यह घटना उस समय प्रकाश में आई जब एक व्यक्ति ने पिछले बुधवार को परांजपे के वाहन चालक को बच्चे को सेप्टिक टैंक में फेंकते हुए देख लिया था। उस व्यक्ति ने पुलिस को इस घटना की तत्काल सूचना दी जिसके आधार पर पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की और बुधवार रात दोनों चिकित्सकों को गिरफ्तार कर लिया।
चिकित्सकों को पनवेल में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से दोनों अभियुक्तों को सात दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications