सभी को शिक्षा मुहैया कराने में 171,000 करोड़ रुपये का खर्च : सिब्बल
सिब्बल ने प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में कहा, "पिछले 31 अगस्त को यहां राज्य के शिक्षा मंत्रियों की बैठक हुई थी। बैठक में सभी ने महसूस किया था कि इस योजना को लागू किया जाना चाहिए। लेकिन अभी तक हम केंद्र व राज्यों द्वारा निभाई जाने वाली वित्तीय साझेदारी पर कोई निर्णय नहीं ले पाए हैं। इस मुद्दे पर निर्णय हो जाने के बाद हम इस योजना को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।"
सिब्बल ने कहा कि इस मामले में प्राथमिक स्तर के लिए सर्व शिक्षा अभियान हेतु केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय भागीदारी का अनुपात 60:40 है, जो वर्ष 2012 तक 50:50 का हो जाएगा।
कांग्रेस के कर्ण सिंह द्वारा पूछे गए एक पूरक प्रश्न कि क्या इस योजना को लागू करने के लिए कोई खाका तैयार किया गया है, के जवाब में सिब्बल ने कहा, "हमने इसके लिए एक समिति का गठन कर इस प्रक्रिया को प्रस्ताव में शामिल कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications