पश्चिम बंगाल से अगवा व्यवसायी बिहार से मुक्त
पुलिस के अनुसार व्यवसायी विकास कुमार को पछले बुधवार को हरिश्चन्द्रपुर थाना क्षेत्र से अगवा कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने व्यवसायी को आजमनगर थाने के बरकाबारी गांव में छिपा रखा था।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्रामीणों की मदद से गांव में छापा मारकर अगवा किए गए विकास कुमार को मुक्त करा लिया।
आजमनगर थाना प्रभारी सी़ पी़ यादव ने बताया, "इस मामले में मोहम्मद महताब समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की सूचना पश्चिम बंगाल पुलिस को भेज दी गई है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications