उड़ीसा में नौका डूबने से एक की मौत, 5 लापता
पुलिस निरीक्षक डोलामणि मलिक ने कहा, " एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पांच लोग अभी भी लापता हैं। दुर्घटना के दौरान सात लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। लोग कोरापुत जिले के एक गांव में लगी बाजार से सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे।"
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापता व्यक्तियों में से एक उड़ीसा का रहने वाला है जबकि अन्य लोग आंध्र प्रदेश के हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications