शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 84 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 3.45 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 17182.23 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी बिना किसी बदलाव के 5131.70 पर खुला।
दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,291.83 के उच्चतम और 17,032.81 के न्यूनतम स्तर को छूआ, जबकि निफ्टी ने 5161.80 के उच्चतम और 5108.90 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
कारोबार के दौरान बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 12.58 अंक गिरकर 6600.97 पर और स्मॉलकैप 29.47 अंक चढ़कर 7852.43 पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से छह में तेजी और सात में गिरावट का रुख देखा गया। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.24 फीसदी की तेजी जबकि ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.47 फीसदी की कमी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक था और 1372 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1435 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications