रियो ओलंपिक के सुरक्षा सलाहकार होंगे रुडी गुलियानी
समाचार एजेंसी ईएफई ने रियो प्रांत के गवर्नर सर्गियो काबराल के हवाले से लिखा है, "हम अपनी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए गुलियानी की सेवाएं लेने का मन बना चुके हैं। गुलियानी हमें 2010 सैन्य खेलों और ओलंपिक खेलों के अलावा दिन-प्रतिदिन की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सलाह देंगे।"
गुलियानी इन दिनों रियो के दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को इस शहर के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की। गुलियानी ने कहा कि न्यूयार्क में अपराध रोकने के लिए उन्होंने बहुत कठिन नीतियों पर चलकर सफलता हासिल की है और रियो के लिए भी वह ऐसी ही नीति का समर्थन करते हैं।
उल्लेखनीय है कि 2016 ओलंपिक खेलों की मेजबानी रियो को दी गई है। रियो ने कई प्रमुख यूरोपीय देशों को पछाड़कर विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications