रोडवेज बस में लुटेरों ने लूटपाट कर 3 को गोली मारी
घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। जब जिले के चैतरी इलाके में एटा राजमार्ग पर दिल्ली से इटावा जा रही रोडवेज बस में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर व्यापारियों और परिचालक को अपना निशाना बनाया और छह लाख 15 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।
जिले के मलावन थाना-प्रभारी हाकिम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि लुटेरों की गोली से दो व्यापारी और बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक बस में सवार व्यापारी दिल्ली की ओखला मंडी से अपना माल (लहसुन) बेंचकर लौट रहे थे।
सिंह ने कहा कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications