रावलपिंडी में मस्जिद पर आतंकी हमला, 10 मरे (लीड-1)
यह आत्मघाती हमला रावलपिंडी के वेस्टरिज क्षेत्र के चोहर चौक पर हुआ। समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि मस्जिद में हुए दो विस्फोटों में कम से कम 10 लोग मारे गए।
जियो न्यूज ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी है कि इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि दर्जन से ज्यादा विस्फोट हुए।
पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों का ताजा दौर गत पांच अक्टूबर से जारी है। इनमें अब तक 250 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications