नीलाम होगी अमेरिकी आजादी की घोषणा प्रति
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक अमेरिकी आजादी की घोषणा की यह प्रति किसी भी देश की आजादी पर लिखी गई विश्व की पहली प्रतियों में से एक है।
इसे अमेरिका के 13 राज्यों के सभी सीनेटरों ने 4 जुलाई, 1776 को एक स्वर में स्वीकार किया था। चर्मपत्र के एक पन्ने पर लिखी इस प्रति की कीमत पांच लाख डॉलर आंकी जा रही है।
अमेरिकी आजादी की घोषणा के आधार पर वर्ष 2004 में हॉलीवुड मे एक फिल्म भी बनाई गई थी। 'नेशनल ट्रेजर' नाम की इस फिल्म में सुपरस्टार निकोलस केज ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।
फिल्म के मुख्य किरदार (केज) ने यह सोचकर इस प्रति को चुरा लिया था कि इसमें अमेरिका की स्थापना करने वाले लोगों द्वारा छिपाए गए एक खजाने के बारे में कुछ गोपनीय जानकारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications