गिनी के सैन्य शासक पर जानलेवा हमला
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सरकार नियंत्रित टेलीविजन चैनल ने खबर दी है, "यह बहुत सौभाग्य की बात है कि कैप्टन केमारा की जिंदगी को कोई खतरा नहीं है।"
गिनी के संचार मंत्री इदरिस्सा चेरिफ ने कहा कि केमारा पर उनके एक सैन्य सहयोगी ने गोलीबारी की। केमारा खतरे से बाहर हैं। हमले के बाद राजधानी कोनाक्री में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
गौरतलब है कि दिसंबर, 2008 में तख्ता पलट करने के बाद केमारा सत्तासीन हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications