बांग्लादेश में नौका डूबने से 16 मरे, 100 लापता
ढाका, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के किशोरगंज जिले की भोलाई नदी में शुक्रवार को एक नौका के डूब जाने से उस पर सवार कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नौका में लगभग 200 लोग सवार थे। चार बच्चों सहित 16 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और करीब 100 लोगों के लापता होने की खबर है।
मारे गए लोगों को शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications