राव का अस्पताल में अनशन जारी

राव हैदराबाद के निजाम आयुर्विज्ञान संस्थान (निम्स) में भर्ती हैं। अस्पताल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चिकत्सकों का कहना है कि राव कमजोर हो गए हैं।

चिकित्सकों ने कहा कि शुक्रवार सुबह राव की और जांच की गई। उनके सभी महत्वपूर्ण अंग सामान्य ढंग से काम कर रहे हैं लेकिन भूख हड़ताल की वजह से वह कमजोर हो गए हैं।

टीआरएस के नेता राव की सेहत को लेकर चिंतित हैं। परंतु राव का कहना है कि वह तभी अपना अनशन तोड़ेंगे जब केंद्र सरकार तेलंगाना के बारे में कोई निर्णय लेगी। वह न्यायिक हिरासत में हैं।

उधर, सरकार ने कुछ जिलों में छात्रों के विरोध प्रदर्शन की वजह से सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया है। हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय में अभी तनाव व्याप्त है। यहां बीते सप्ताह हिंसा हुई थी।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को आमरण अनशन करने जा रहे राव को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+