अगले दो वर्षो में 8-9 फीसदी रहेगी विकास दर : विश्व बैंक
जोलिक ने कहा, "अगले एक या दो वर्षो में भारत की विकास दर आठ से नौ फीसदी की रफ्तार पर लौट सकती है, जैसा कि 11वीं पंचवर्षीय योजना में परिकल्पित किया गया है।"
सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विकास दर 6.5-7 फीसदी के बीच रहने का अनुमान लगाया है।
जोलिक ने कहा, "भारत एक स्पष्ट दृष्टि के साथ आर्थिक संकट से बाहर निकला है। उसे पता है कि पूर्व की विकास दर को हासिल करने के लिए उसे क्या कदम उठाने होंगे।"
उन्होंने कहा, "भारत की मजबूत राजकोषीय और मौद्रिक नीति के कारण निर्यात में गिरावट को रोकने में सफलता मिली।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications