श्रीलंका में राजनीतिक प्रक्रिया बहाल होनी चाहिए : कृष्णा
कृष्णा ने राज्यसभा में 'उत्तरी श्रीलंका में हाल के घटनाक्रम' पर बयान जारी करते हुए कहा, "सरकार श्रीलंका में राजनीतिक प्रक्रिया की बहाली की इच्छुक है, जो एकीकृत श्रीलंका के दायरे में तमिलों और मुसलमानों सहित सभी समुदायों के वैध हितों और अपेक्षाओं की पूर्ति करेगी।"
कृष्णा ने कहा कि इस प्रकार की राजनीतिक प्रक्रिया की बहाली और समग्र वार्ता अल्पसंख्यक समुदायों को मुख्यधारा में लाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस बात पर जोर देती रहेगी कि श्रीलंका सरकार सार्थक हस्तातंरण पैकेज लाए जो 13वें संशोधन के दायरे से आगे जा सके। उन्होंने कहा कि इस हस्तांतरण और सुधार की प्रक्रिया में हम श्रीलंका सरकार के साथ बने रहेंगे।
उन्होंने कहा कि भारत को भरोसा दिलाया गया है कि तमिल विद्रोहियों के खिलाफ श्रीलंकाई सेना के अभियान के दौरान विस्थापित हुए सभी 300,000 तमिलों का जनवरी 2010 तक पुनर्वास कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications