हमलों की साजिश में लश्कर का मददगार है अलकायदा : अमेरिका

वाशिंगटन, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स का कहना है कि भारत में आतंकवादी हमलों की साजिश में अल कायदा पाकिस्तान से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मदद कर रहा है, जिसका मकसद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की स्थिति पैदा करना है।

गेट्स ने गुरुवार को विदेशी मामलों से संबद्ध सीनेट की समिति को बताया, "अल कायदा लश्कर की मदद कर रहा है। .. लश्कर को अल कायदा भारत में निशाना बनाने वाले स्थानों की सूचनाएं मुहैया करा रहा है और हमलों की साजिश रचने में मदद कर रहा है। यह सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष पैदा करने के मकसद से किया जा रहा है जिससे पाकिस्तान अस्थिर होगा।"

उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की साजिश लश्कर ने ही रची थी। इनमें 174 लोग मारे गए थे।

गेट्स ने कहा कि अल कायदा सिर्फ लश्कर के साथ ही नहीं बल्कि तहरीक-ए-तालिबान के साथ भी मिला हुआ है। दोनों मिलकर पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ हमलों की योजना बना रहे हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के हालात को ज्यादा खतरनाक बताया। उन्होंने कहा, "अल कायदा इन आतंकवादी संगठनों को तकनीकी सूचना, हमले से जुड़ी जानकारी और अन्य तरह के सहयोग मुहैया कराता है।"

उन्होंने कहा कि अल कायदा अफगानिस्तान में तालिबान के साथ गहराई के साथ जुड़ा है। गेट्स ने कहा कि अलकायदा की ओर से उन सभी संगठनों की मदद की जा रही है जो न सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि पूरे क्षेत्र को अस्थिर करना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+