एवेरेस्ट की तलहटी में नेपाली मंत्रिमंडल की बैठक
काठमांडू, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। जलवायु परिवर्तन और उसकी वजह से पिघलती हिमालय की चोटियों के प्रति दुनिया का ध्यान आकृष्ट करने के लिए नेपाली मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को एवरेस्ट के आधार शिविर पर बैठक की।
नेपाल सरकार ने यह कदम कोपेनहेगन में होने वाले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से चंद रोज पहले उठाया है।
राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण न्यास के कार्यकारी सदस्य सिद्धार्थ ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि बजराचारा नेपाल के प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल की अध्यक्षता में यह बैठक स्थानीय समय के अनुसार सुबह नौ बजे 5164 मीटर की ऊंचाई पर कालापठार में शुरू हुई। इस बैठक में सभी 24 मंत्रियों ने हिस्सा लिया।
नेपाली दैनिक राइजिंग नेपाल के अनुसार इस ऐतिहासिक बैठक में वरिष्ठ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, देश-विदेश के संवाददाताओं, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications