20 वर्षो में शहरी आबादी दोगुनी होगी

Manmohan Singh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि देश में परिवर्तन की गति भले ही कुछ धीमी हो लेकिन अगले 20 वर्षो में शहरी आबादी दोगुनी हो सकती है।

मनमोहन सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में 'जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन' के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "भारत में परिवर्तन कुछ हद तक धीमा जरूर है लेकिन अगले 20 वर्षो में शहरी जनसंख्या दोगुनी हो सकती है।

यह बात चुनौतीपूर्ण होने के साथ एक अनोखा अवसर भी है। अगर हमें इस चुनौती का प्रभावशाली ढंग से मुकाबला करना है तो शासन के संघीय तंत्र के सभी स्तरों पर ठोस कदम उठाने की जरूरत होगी।"

उन्होंने कहा कि पिछले चार बरस में मिशन बहुत सी अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरा है। उन्होंने शहरी क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस क्षेत्र का संतुलित विकास सम्मिलित विकास की हमारी रणनीति का आंतरिक हिस्सा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+