24 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन घटाएगा भारत

Environment
नई दिल्ली। भारत वर्ष 2005 की तुलना में 2020 तक देश में कार्बन उत्सर्जन में 24 प्रतिशत की कमी लाएगा। भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि यदि जलवायु परिवर्तन पर तैयार किए गए नेशनल एक्शन प्लान के प्रभाव ठीक से कारगर हो पाए तो ऐसा करना मुमकिन होगा।

पर्यावरण मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बुधवार को कहा कि पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश गुरुवार को संसद में इस आशय की घोषणा कर सकते हैं। चूंकि जलवायु परिवर्तन पर कोपेनहेगन में शिखर सम्मेलन अगले सोमवार से शुरू होने वाला है, लिहाजा लोकसभा में इस मुद्दे पर गुरुवार को चर्चा होनी है।

सूत्रों ने कहा है कि वर्ष 2030 तक वर्ष 2005 की तुलना में कार्बन की मात्रा में 37 प्रतिशत तक कमी हो सकती है। पर्यावरण मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के जिन अधिकारियों ने योजना आयोग के सहयोगियों और सांख्यकीय विशेषज्ञों के साथ मिल कर इस निष्कर्ष को निकाला है, उनका कहना है कि ये आंकड़े अस्थायी हैं, क्योंकि एनएपीसीसी के तहत सभी आठों मिशन अभी मूर्त रूप नहीं ले पाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+