स्कूली वैन तलाब में गिरी, 10 बच्चे मरे

वैन में देवी नर्सरी स्कूल के 25 बच्चे सवार थे। वैन सड़क से फिसलकर करीब 15 फुट गहरे तलाब में गिर गई। यह दुर्घटना चेन्नई से करीब 350 किलोमीटर दूर वेदारनयाम के पास कत्रीपुल्लम में हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 11 बच्चों के बचा लिया गया, पांच अब भी लापता है। बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वैन का चालक फरार है। माना जा रहा है कि उसके वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। वैन को तलाब से निकाल लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications