झारखण्ड के 21 मतदान केंद्रों पर नहीं पड़े वोट

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा, "दूसरे चरण के मतदान के दौरान बुधवार को 21 मतदान केंद पर एक भी मत नहीं पड़ा।"

उन्होंने कहा कि ऐसे मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की कोई व्यवस्था नहीं है।

बुधवार को झारखण्ड की 84 विधानसभा सीटों में से दूसरे चरण के तहत 14 सीटों के लिए मतदान हुआ। इन 14 में 12 सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थित हैं। क्षेत्र में बुधवार सुबह नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में अर्धसैनिक बल के जवान की मौत हो गई थी।

नक्सलियों के बहिष्कार के बावजूद दूसरे चरण में पहले चरण की तुलना में मतदान प्रतिशत बेहतर रहा। बुधवार को 54.2 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि पहले चरण में मतदान का प्रतिशत 53 था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+