बलूचिस्तान के बारे में सबूत गढ़ रहा है पाकिस्तान : कृष्णा
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने गुरुवार को पाकिस्तान पर ओराप लगाया कि वह बलूचिस्तान में सक्रिय आतंकवादियों को भारत के कथित समर्थन के सबूत गढ़ रहा है।
कृष्णा ने राज्य सभा में बताया, "पाकिस्तानी विदेश मंत्री के दो वक्तव्यों से यह बात जाहिर है कि पाकिस्तान भारत की कथित भूमिका के बारे में सबूत गढ़ रहा है।"
कृष्णा ने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कह चुके हैं कि हम अपने पड़ोसियों के साथ शांति से रहने वाला स्थिर और समृद्ध पाकिस्तान को भारत के हित में मानते हैं। हम पूरी तरह इसके समर्थक हैं।"
उन्होंने कहा कि समग्र वार्ता सिर्फ उसी सूरत में बहाल की जा सकती है जब पाकिस्तान पिछले साल के मुंबई आतंकी हमलों के कसूरवारों के खिलाफ पारदर्शक ढंग से कार्रवाई करे।
पाकिस्तान का आरोप है कि भारत उसके यहां आतंकवाद को समर्थन दे रहा है। भारत अतीत में भी इन आरोपों को कई बार झुठला चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications