हर जिले में हो तस्करी निरोधी प्रकोष्ठ : चिदंबरम
नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने बुधवार को सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि वे सभी जिलों में तस्करी निरोधी प्रकोष्ठ गठित करें।
चिदंबरम ने कहा, "फिलहाल देश के मात्र नौ जिलों में ही मानव तस्करी निरोधी प्रकोष्ठ हैं। लिहाजा हम इस समस्या से शायद ही निपट पाए हैं। मैं राज्यों से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे अपने यहां सभी जिलों में तस्करी निरोधी प्रकोष्ठ गठित करें और गृह मंत्रालय के साथ उसका समन्वय स्थापित करें।"
चिदंबरम ने कहा, "इसमें समय और पैसा दोनों खर्च होगा, लेकिन इस काम के लिए इससे अधिक इच्छा शक्ति की जरूरत होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications