मेक्सिको में बाल आश्रयगृह पर गोलीबारी
समाचार एजेंसी ईएफई ने निगम के प्रवक्ता जार्ग अल्विनो के हवाले से खबर दी है कि सेन जुआन कोपाला पर सशस्त्र व्यक्तियों का यह हमला गत शनिवार को हुआ। उन्होंने बताया कि इस हमले में एलिस फर्नांडिस डी जीसस की मौत हो गई। दो साल पहले ही इस कस्बे को स्वायत्त्त नगरपालिका घोषित किया गया था।
मेक्सिको के संविधान के मुताबिक नस्लीय अल्पसंख्यकों को खुद शासन की कमान संभालने, अपने लिए नियम बनाने और परंपराओं का पालन करने का अधिकार है।
ओक्साका के गृहराज्य मंत्री जोओक्वि न रोड्रिग्स ने बताया कि इस हमले के बारे में सरकार को जानकारी नहीं है। सेन जुआना कोपाला में सत्ता हथियाने के लिए बहुत से गुट संघर्षरत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications