स्कूली बस पलटी, 25 बच्चे घायल
लखनऊ, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक बस के पलटने से 25 बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह हादसा मलावन थाना क्षेत्र के चैतरी इलाके में एटा-आगरा राजमार्ग पर हुआ। स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी और फिर पलट गई। बस में लगभग 35 बच्चे सवार थे।
मलावन थाना-प्रभारी हाकिम सिंह ने बताया कि हादसे में घायल सभी 25 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। एक बच्चे को आगरा मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया जा रहा है।
बच्चे एटा स्थित शांति देवी पब्लिक स्कूल के छात्र थे। सिंह के बताया कि आरंभिक जांच में पता चला है कि बस के दो अचानक टायर फट गए थे, जिस कारण वह अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी और पलट गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications