पोलियो उन्मूलन के लिए अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और आईओसी एकजुट हुए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार न्यूयार्क स्थित यूनिसेफ के मुख्यालय में तीनों पक्षों ने इस बीमारी का पूरी तरह उन्मूलन के लिए मिलकर प्रयास करने के बारे में विचार-विमर्श किया।
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार इस बैठक में पोलियो के पूर्ण उन्मूलन के लिए जारी वर्तमान कार्यक्रमों और इसके समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने पर चर्चा की।
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा गत जून में मिस्र में व्यक्त की गई ओआईसी के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता के बाद आयोजित की गई।
इस बैठक में ओआईसी के अब्दुल वहाब, यूनिसेफ की ऐन वेनेमन और अमेरिकी राजदूत फ्रेडरिक बार्टन ने हिस्सा लिया। इनके अलावा बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा विश्व पोलियो उन्मूलन पहल के प्रतिनिधि भी इसमें शरीक हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications