कोपेनहेगन में दबाव में न झुके सरकार : भाजपा
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन पर देश में बनी सहमति से सरकार को पीछे नहीं हटना चाहिए और कोपेनहेगन में दबाव में आकर किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए।
भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "सरकार को इस मुद्दे पर व्यापक आम सहमति के विपरीत नहीं जाना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि विकासशील देशों को उत्सर्जन में कटौती के लिए कहने से पहले विकसित देशों को ऐसा स्वयं करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications