उत्सर्जन कटौती मुद्दे पर भारत का समर्थन करेगा चीन
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्विन गैंग के हवाले से कहा, "हम भारत की वर्तमान स्थिति समझते हैं। राष्ट्रीय परिस्थितियों और क्षमता के अनुसार अनुकूलन और उत्सर्जन में कमी के भारत के उपायों का चीन समर्थन करता है।"
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चीन भारत के साथ संचार, समन्वय और सहयोग बढ़ाने को तैयार है।
भारत ने गुरुवार को वर्ष 2020 तक कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में 20-25 प्रतिशत कटौती की घोषणा की।
पिछले सप्ताह चीन ने वर्ष 2020 तक वर्ष 2005 के स्तर से कार्बन उत्सर्जन में 40-45 प्रतिशत कटौती की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications