टीआरएस प्रमुख राव का अनशन जारी (लीड-1)

राव 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। उनके स्वास्थ्य के मद्देनजर गुरुवार को उन्हें खम्मम से हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राव को हैदरबाद के निजाम आयुर्विज्ञान संस्थान (निम्स) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां बड़ी संख्या में टीआरएस कार्यकर्ता अपने नेता की हालत जानने के लिए एकत्र हो गए।

निम्स के निदेशक प्रसाद राव की अगुवाई में चिकित्सकों का एक दल राव की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय राव से मिलने अस्पताल पहुंचे।

इस बीच टीआरएस के पोलितब्यूरो ने एक बैठक की जिसमें अपने तेलंगाना राज्य के लिए अपने आंदोलन और प्रखर रूप देने का फैसला किया गया। इस मसले पर समर्थन जुटाने के लिए शनिवार से अन्य नेताओं के आवास के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला भी किया गया।

इन दिनों दिल्ली दौरे पर आए मुख्यमंत्री के. रोसैया ने राव से अपील की कि वे अपना अनशन खत्म कर दें। उन्होंने कहा कि उन्हें राव में मिलने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने हालांकि कहा कि अलग राज्य के संबंध में फैसला केंद्र को लेना है।

टीआरएस से जुड़े विचारक जयशंकर ने संवाददाताओं को बताया कि राव को तेज बुखार है और वह कमजोर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य की मांग पर सरकार की चुप्पी से राव क्षुब्ध हैं।

टीआरएस नेता ई. राजेंदर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अलग राज्य की मांग पर कोई स्पष्ट भरोसा नहीं दिया गया तो कांग्रेस नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा।

टीआरएस ने मांग की है कि राव तत्काल रिहा किया जाए और उनके खिलाफ लगाए गए मामले वापस लिए जाएं।

बुधवार को राव समर्थकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी के कार्यालय सहित कांग्रेस नेताओं के घरों पर हमला किया था और कई स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की थी।

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को आमरण अनशन करने जा रहे राव को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

राज्य सरकार ने हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए तेलंगाना क्षेत्र में स्कूल और कालेजों को शुक्रवार से 15 दिनों के लिए बंद कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+