इराक में आत्मघाती हमले में 11 की मौत
बगदाद, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी इराक के तिकरित शहर में एक आत्मघाती हमले में प्रांतीय हिंसा निरोधी पुलिस प्रमुख सहित 11 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तिकरित के प्रमुख बाजार में आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। इस हमले में प्रांतीय हिंसा निरोधी पुलिस प्रमुख अहमद अल-फहल की मौत हो गई। इस हमले में उनके तीन गार्डो और सात नागरिकों की भी मौत हो गई। विस्फोट में 15 लोग घायल हो गए।
फहल काफी समय से अल कायदा के निशाने पर थे। उन्होंने सलाहुदीन प्रांत में अल कायदा के खिलाफ अभियान में इराकी सुरक्षा बलों का नेतृत्व किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications