धुंध की चादर से ढकी दिल्ली
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में गुरुवार की सुबह भी धुंध भरी रही लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं देखी गई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले दो-तीन दिनों में इसमें थोड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। सुबह धुंध छाई रहेगी।"
दिल्ली में अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications