भुवनेश्वर। उड़ीसा के जगतसिंहपुर जिले में बुधवार देर शाम एक नौका के पलट जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। नौका पर कुल 11 लोग सवार थे। पुलिस अधिकारी एस. के. दास ने गुरुवार को बताया कि यह हादसा पारादीप कस्बे के एक तालाब में बुधवार देर शाम करीब 7.30 बजे हुआ।
दास ने कहा कि घायलों का एक स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे में एक किशोर अभी भी लापता है और उसकी तलाश की जा रही है।