तीन वर्षो में 9 हजार रेलगाड़ियां विलंब से चलीं
रेल राज्य मंत्री के.एच. मुनियप्पा ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि पिछले तीन वर्षो तथा चालू वर्ष के दौरान धुंध के कारण अनुमानत: 9273 गाड़ियां विलंबित हुई।
उन्होंने बताया कि विलंबित परिचालन से बचने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडल, क्षेत्रीय मुख्यालय तथा रेल बोर्ड सभी तीन स्तरों पर गाड़ियों की चौबीसों घंटे गहन निगरानी की जाती तथा समय पालन अभियान भी चलाये जाते हैं, क्लीयर पथ मुहैया कराने के लिए समय-सारणी में सुधार, उपस्कर विफलता कम करने के लिए परिसंपत्तियों के अनुरक्षण मानक में सुधार किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications