सलमान खान जल्दी करेंगे शादी
इंदौर, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान ने गुरुवार को कहा कि वह बहुत जल्दी ही शादी करेंगे। मगर किससे करेंगे इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया।
अभिनेता सलमान खान ने यहां शादी कब करेंगे के सवाल पर कहा है कि वे बहुत जल्दी ही शादी करेंगे, मगर किससे करेंगे इस पर वे चुप्पी साधे रहे।
इंदौर में नगर निगम में महापौर पद के कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी के समर्थन में रोडशो करने आए सलमान खान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वे राजनीति में नहीं आ रहे हैं बल्कि ऐसे लोगों का प्रचार करने जाते हैं जो अच्छे लोग हैं। उनके कई मित्र राजनीति में हैं मगर वे उनके लिए प्रचार करने नहीं जाते। उन्होंने आगे कहा कि वे चुनाव प्रचार और समाज सेवा के कामों में इसलिए शामिल होते हैं ताकि आम लोगों से जुड़ सकें।
उन्होंने आम मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे लोगों को चुनें जो जनता के हित में काम करता है। उनका मानना है कि समाज हित में काम करने वालों का मतदाताओं को साथ देना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications