उत्तरी अमेरिका में सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन चुनी गई एयर कनाडा
टोरंटो, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। कनाडा की विमानन कंपनी 'एयर कनाडा' को एक अंतर्राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उत्तर अमेरिकी महाद्वीप की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन चुना गया है।
पत्रिका 'ग्लोबल ट्रवेलर' की ओर से किए गए सर्वेक्षण में पाठकों ने एयर कनाडा को सबसे बेहतरीन एयरलाइन चुना। इस सर्वेक्षण में 25,000 से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया।
एयर कनाडा के कार्यकारी उपाध्यक्ष बेन स्मिथ ने कहा, "हम उन ग्राहकों की ओर से यह मान्यता और सम्मान पाकर खुश हैं जो हमेशा यात्रा करते रहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications