महिला पुलिसकर्मियों ने लगाया बलात्कार का आरोप
उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा, "पुलिस ने सिविल लाइन्स और सदर पुलिस थाने में बलात्कार के अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।"
पुलिस के अनुसार एक मामले में एक महिला पुलिसकर्मी ने एक स्थानीय नेता के विरुद्ध बलात्कार का आरोप लगाया है। नेता ने महिला पुलिसकर्मी के साथ शादी करने का वादा किया था।
दूसरे मामले में एक अन्य महिला पुलिसकर्मी ने साथ काम कर रहे एक पुलिसकर्मी के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया है।
उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications