लो-फ्लोर बस में लगी आग, मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन (लीड-1)
दिल्ली परिवहन निगम में शामिल की गई लो-फ्लोर बसों के साथ पेश आ रही दुर्घटनाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा, " मैं कार्रवाई करुं गी। हम नहीं चाहते कि इस तरह की दुर्घटनाएं दोबारा हों। इस तरह की दुर्घटनाएं पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं।"
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने राज्य के परिवहन मंत्री अरविंदर सिंह लवली को लो-फ्लोर बसों की निर्माता कंपनी (टाटा) और बसों के लिए टायर मुहैया कराने वाली कंपनी (जे.के.टायर) के प्रतिनिधियों से मिलने का निर्देश दिया।
दिल्ली की रूट संख्या 832 पर जनकपुरी से इंद्रलोक के बीच चलने वाली दिल्ली परिवहन निगम की लो-फ्लोर बस में गुरुवार तड़के मोतीनगर के पास आग लग गई। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
बस के मालिक महेंद्र ने कहा, " मैं बस को चला रहा था लेकिन जब मुझे बस में आग लगने का आभास हुआ तो मैंने यात्रियों से तुरंत बाहर निकलने को कहा। कुछ ही मिनट में बस पूरी तरह से जल गई।"
पिछले एक सप्ताह के भीतर लो-फ्लोर बसों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। बुधवार शाम को भी एक बस में आग लग गई थी।
राजधानी के उत्तरपूर्व सीट से सांसद और दिल्ली कांग्रेस ईकाइ के अध्यक्ष जे.पी.अग्रवाल ने कहा , " इस तरह की दुर्घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इसके लिए कार्रवाई की जाएगी। लेकिन ये लो-फ्लोर बसें पूरानी और टूट चुकी बसों से बेहतर हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications