पुलिस के 37 गश्ती वाहनों को आग के हवाले किया
समाचार एजेंसी ईएफई के हवाले से खबर दी गई है कि हमलावरों ने आठ वाहनों में आग लगा दी और शोरूम की खिड़कियों और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना सोमवार रात तिजुआना शहर के पूर्वी भाग में कंपनी के एक शोरूम में हुई। इन वाहनों को पुलिस को देने के लिए तैयार किया जा रहा था।
अधिकारियों ने आग देखकर अग्निशमन दल को इसकी सूचना दी। अग्निशमन दल के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया लेकिन तब तक वाहन जल चुके थे।
सुरक्षागार्ड ने पुलिस को बताया कि उसने हथियारबंद लोगों द्वारा खिड़कियों तथा वाहनों को तोड़ने की आवाजें सुनी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications