गैस पीड़ितों ने किया संघर्ष जारी रखने का ऐलान

हादसे की 25 वीं बरसी पर निकली रैलियों में बने पुतले लोगों के गुस्से का इजहार कर रहे थे। सभी रैलियां यूनियन कार्बाइड संयंत्र पर पहुंचकर सभाओं में बदल गई जहां पुतलों का दहन किया गया। पीड़ितों ने सभी पुतलों पर जूते चप्पल और डंडों से प्रहार कर अपना गुस्सा उतारा।

भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन ने शाहजहांनी पार्क में एक सभा कर सरकारों को जमकर कोसा। इस मौके पर संगठन के संयोजक जब्बार खान ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी को हुए 25 साल पूरे हो गए हैं, मगर पीड़ितों को वह मदद नहीं मिली है जो उनकी जरूरत थी। लोगों में सांस की तकलीफ बढ़ रही है और दीगर बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन मदद नहीं मिल रही। सभी ने संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इसी तरह गैस पीड़ित संघर्ष सहयोग समिति ने यूनियन कार्बाइड संयंत्र के सामने सभा की। इस सभा में पहुंचे सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.के. पंधे ने अभी हाल में केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और प्रदेश के गैस राहत मंत्री बाबू लाल गौर द्वारा संयंत्र में फैले कचरे को लेकर दिए गए बयानों पर कहा कि इन बयानों से लगता है कि मंत्री रातों रात वैज्ञानिक बन गए हैं। यह चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि आगे इस तरह की दुर्घटनाएं न हो इसके प्रयास होने चाहिए। इस सभा के बाद पुतलों का दहन किया गया।

बरकतउल्ला भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ श्रद्घांजलि सभा भी हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गैस पीड़ितों की तकलीफों को कम करने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि गैस हादसे को याद कर आत्मा कांप जाती है। जरूरत इस बात की है कि यह तय हो कि विकास किसकी और कितनी कीमत पर हो। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी, गैस राहत मंत्री बाबू लाल गौर, गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे।

भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ, भोपाल गैस पीड़ित महिला-पुरुष संघर्ष मोर्चा और भोपाल ग्रुप फार इन्फॉर्मेशन एण्ड एक्शन ने रैली निकाली। रैली में डाव केमिकल्स के पुतले को गैस पीड़ितों से पिटते दिखाया गया था। इतना ही नहीं पीड़ितों के हाथ में दिख रही तख्तियों पर दर्ज नारे उनके सरकार एवं डाव केमिकल्स के खिलाफ भड़के गुस्से का खुलासा कर रही थी।

इसी तरह पतंजलि योगपीठ और स्वाभिमान मंच ने भी रैली निकालकर विदेशी भगाओ देशी अपनाओ का नारा बुलंद किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+