लेफ्टिनेंट जनरल घोष पश्चिमी कमांड के प्रमुख बने
जनरल घोष ने 30 नवंबर को अवकाश ग्रहण करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल टी.के.सप्रू का स्थान लिया। जनरल घोष को 6 सिख रेजिमेंट ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। बाद में उन्होंने सैनिकों के स्मारक 'वीर स्मृति' पर पुष्पांजलि अर्पित की।
जनरल घोष ने नवंबर 1971 में सेना के लिए कमीशन हासिल किया और उसके तत्काल बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध के साक्षी बने।
पश्चिमी कमांड में पाकिस्तान के साथ पंजाब और राजस्थान से लगने वाली सीमा और हिमाचल प्रदेश की चीन से लगी सीमा शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications