बलूचिस्तान में भारतीय हाथ का सबूत उपयुक्त समय पर : पाकिस्तान
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित के हवाले कहा, "बलूचिस्तान में भारत शामिल है और हमारे पास इसके पर्याप्त सबूत हैं लेकिन इनका खुलासा समय आने पर किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान यह तय करेगा कि कब, कहां और कैसे इन सबूतों का खुलासा करना है।
भारत के बलूचिस्तान की हिंसा में हाथ होने के आरोपों से इंकार करने और इस संबंध में इस्लामाबाद द्वारा सबूत गढ़ने के बयान के दिन ही बासित की टिप्पणी सामने आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications