बाघ और तेंदुआ का खाल बरामद, 2 गिरफ्तार
वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के निदेशक ज़े पी़ गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि बगहा-वाल्मीकिनगर सड़क के किनारे स्थित पीपलस्थान गांव में छापामारी कर बाघ और तेंदुआ के दो खाल बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में देवी मुखिया पहाड़ी तथा राजु सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि उक्त खाल नेपाल ले जाकर कहीं बेचा जाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications