तेलंगाना क्षेत्र के कॉलेज 15 दिनों तक बंद
सरकार के आदेश के अनुसार सभी कॉलेज चार दिसम्बर से 15 दिन तक बंद रहेंगे। क्षेत्र के विश्वविद्यालयों में पहले ही छुट्टी घोषित है।
पोट्टी सीतारामुलू तेलुगू विश्वविद्यालय और उस्मानिया विश्वविद्यालय में दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया था। गुरुवार के बाद इन विश्वविद्यालयों में भी अवकाश बढ़ाने की उम्मीद है। स्कूली शिक्षा विभाग के भी छुट्टी की घोषणा करने की उम्मीद है।
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के.चंद्रशेखर राव के आमरण अनशन के जारी रहने से तेलगांना क्षेत्र की स्थिति के बारे में क्षेत्र के मंत्रियों के साथ बैठक के बाद गृह मंत्री वी.सबिता रेड्डी ने कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications