सोमालिया में विस्फोट से 3 मंत्रियों सहित 7 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शामो होटल में एक विश्वविद्यालय के समारोह के दौरान यह आत्मघाती हमला हुआ।
किसी भी आतंकवादी संगठन ने तत्काल बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली। परंतु विस्फोट का शक इस्लामी आतंकवादी संगठन अल-शहाब पर जा रहा जो पश्चिमी देशों के समर्थन से बनी सरकार को हटाने के लिए आत्मघाती हमलों की संख्या बढ़ा रहा है।
अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री कमर अदेन अली, उच्च शिक्षा मंत्री इब्राहिम हसन अदो और शिक्षा मंत्री अहमद अब्दुलाही की मौत की पुष्टि की है।
युवा और खेल मंत्री सालेबीन ओलाद रॉब्ले विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications