बैंक से 6 लाख रुपये की चोरी
पुलिस के अनुसार बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की धनकौल शाखा में बुधवार रात अज्ञात चोर शटर काटकर बैंक के अंदर घुंस गए और सेफ को काटकर उसमें रखे 6़ 82 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
बैंक के प्रबंधक विनय भूषण ने बताया, " यह राशि गुरुवार को इंदिरा आवास के लाभार्थियों के बीच वितरित किया जाना था। यह राशि बुधवार को बैंक में रखी गई थी।"
शिवहर जिले के पुलिस अधीक्षक एस़ क़े शुक्ला ने बताया, " बैंक प्रबंधक की शिकायत पर पीपराही थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications