इंदौर में सलमान प्रशंसकों का हंगामा
इंदौर नगर निगम के महापौर पद के कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी के समर्थन में रोड शो करने के लिए सलमान खान गुरुवार को इंदौर पहुंचे। बॉलीवुड के इस अभिनेता को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक हवाई अड्डे और सयाजी होटल पर एकत्रित हो गए। हवाई अड्डे पर भी प्रशंसकों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। जब अभिनेता सलमान खान होटल पहुंचे तो वहां भी उनके प्रशंसकों की भीड़ लगी हुई थी।
जानकारी के अनुसार होटल के बाहर जमा प्रशंसकों ने भीतर जाने का काफी प्रयास किया। इस बीच स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी के समर्थन में सलमान खान के रोड शो के दौरान सड़कों पर चारों तरफ प्रशंसक ही दिखाई दे रहे थे। कई जगहों पर रोड शो के दौरान भारी यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications