मुंबई में प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत, 5 घायल
मुंबई में पानी की पूर्ति को लेकर 'स्वाभिमान' संगठन के बैनर तले कांग्रेसी नेता नीतेश राणे के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बृहद मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) के कार्यालय को घेर लिया।
मुंबई में लगभग 30 फीसदी कम वर्षा को देखते हुए एमसीजीएम ने शहर में हो रही जलापूर्ति में 15 फीसदी की अतिरिक्त कटौती का निर्णय लिया है।
मुंबई में जलापूर्ति में कटौती का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी एमसीजीएम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। एमसीजीएम के इस फैसले से मुंबई में रह रहे 1.4 करोड़ लोग प्रभावित होंगे।
प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस के अवरोधकों को पार करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कम से कम पांच लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया कि अभी इस बात का पता नहीं चला है कि मरने वाले व्यक्ति की मौत पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई या इसकी कोई अन्य वजह थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications