रीवा में परीक्षार्थियों का हंगामा, 2 सरकारी वाहन फूंके
पुलिस के अनुसार रीवा मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित मउगंज के संस्कृत बोर्ड परीक्षा में नकल की शिकायतें मिलने पर गुरुवार को केंद्र में बदलाव कर दिया गया। केंद्र बदलने के बाद गुरुवार को प्रश्नपत्र वितरित होते ही परीक्षार्थियों और नकल कराने वाले उनके साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) और थाना प्रभारी मउगंज परीक्षा केंद्र के भीतर हालात का जायजा ले रहे थे तभी उत्पाती लोगों ने दोनों अधिकारियों के वाहनों में तोड़फोड़ और उनमें आग लगा दी।
रीवा के पुलिस अधीक्षक उमेश जोगा ने आईएएनएस को बताया है कि उत्पाती लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस को हालात बेकाबू होते देख हवा में गोलियां चलानी पड़ी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। जोगा के मुताबिक उपद्रव करने के आरोप में 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications