लखनऊ के एसजीपीजीआई में आग
आग संस्थान के आपातकाल विभाग व उसके सटे दो कमरों में लगी। आग लगने के साथ ही संस्थान की बिजली बंद कर दी गई।
लखनऊ के पुलिस प्रमुख प्रेम प्रकाश ने संवाददाताओं को बताया कि दोपहर बाद लगी आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल गाड़ियां रवाना की गईं और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए खिड़कियां तोड़नी पड़ी।
उन्होंने बताया कि सभी मरीज सुरक्षित हैं। किसी को भी कोई चोट नहीं आई।
आग बुझाने के दौरान धुएं से एक दमकलकर्मी के बेहोश होने की खबर है, उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications