व्यापार वार्ताओं पर भारत के रुख में कोई बदलाव नही : आनंद शर्मा
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बुधवार शाम शर्मा ने जेनेवा में कहा, "कृषि और गैर कृषि बाजारों तक पहुंच के मुद्दे पर वार्ता में भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।"
डब्ल्यूटीओ के बुधवार को समाप्त हुई तीन दिवसीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में शर्मा ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
बाद में एक संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता वर्ष 2001 से कतर की राजधानी दोहा में शुरू दोहा दौर की वार्ता को निष्कर्ष तक पहुंचाना है।
शर्मा ने अर्जेटीना, मलेशिया और आस्ट्रेलिया के वाणिज्य मंत्रियों के साथ मुलाकात की और दोहा दौर की वार्ता सहित विस्तृत मुद्दों पर चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications