पाकिस्तान-अफगानिस्तान की स्थिरता में भारत-अमेरिका का साझा हित : कृष्णा
कृष्णा ने लोकसभा में बताया कि पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से अफगानिस्तान की स्थिरता और विकास में भारत तथा अमेरिका के हितों पर चर्चा की।
कृष्णा ने कहा कि अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में भारतीय भूमिका की अमेरिकी प्रशासन और कांग्रेस ने बहुत सराहना की।
दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा का सार पेश करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने मुंबई हमले के जिम्मेदार लोगों को दंडित करने और आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों को नष्ट करने के लिए पाकिस्तान द्वारा विश्वसनीय कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कृष्णा ने कहा कि यात्रा के दौरान आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में सहयोग के एक समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए।
मनमोहन सिंह के चार दिवसीय अमेरिका दौरे की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका के साथ संबंधों में और मजबूती आई तथा दोनों देशों के बीच सहयोग के और विस्तार की नींव पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications